
वंदेभारतलाइवटीवी न्युज नागपुर:- योग गुरू बाबा रामदेव की पतजंली के फ्रूड एवं हर्बल पार्क जूस उत्पादन नागपुर ईकाई का 09 मार्च 2025 को मिहान सेज मे सुबह दस बजे उद्घाटन किया जायेगा। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार पतजंली जूस ईकाई का उद्घाटन महाराष्ट्र के आदरणीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी के करकमलों द्वारा होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी पतजंली समूह के बाबा रामदेव जी एवं आचार्य बालकृष्ण जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह परियोजना एक बड़ी उपलब्धि है इसकी आधारशिला वर्ष 2016 में रखी गई थी। इस परियोजना के लिए मुख्य रूप से विदर्भ क्षेत्र के किसान भाईयों से कच्चामाल खरीदा जायेगा। इससे क्षेत्र के स्थानीय कृषि एवं ग्रामीण भाईयों को रोजगार का अवसर भी प्राप्त हो सकेगा। पतजंली ने इस बड़े परियोजना के में करोड़ों रुपए का निवेश किया है इसके अंतर्गत मिहान के विशेष आर्थिक क्षेत्र सेज में लगभग सौ एकड़ से भी अधिक भूमि का अधिग्रहण किया गया है। यहां पर अत्याधुनिक मशीनरी भी स्थापित की जा चुकी है। आधिकारिक उद्धाटन के साथ शीघ्र ही पूर्ण रूप से एक बड़े पैमाने पर इसका परिचालन शुरू हो जायेगा। यहां पर फलों के जूस के अतिरिक्त अन्य खाद्य उत्पाद भी बनाए जायेंगे। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को आजीविका चलाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.