
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। अंजनी जन कल्याण संस्थान समिति द्वारा अंजनी समर्थ केंद्र बीना में डीबीएल सोशल वेलफेयर फाउंडेशन भोपाल के सहयोग से निशुल्क जागरूकता एवं रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती निर्मला सप्रे विधायक बीना विशेष अतिथि राजेंद्र उपाध्याय नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय सिंह ठाकुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा पूर्व सरपंच रतन सिंह यादव संतोष सिंह ठाकुर राजेश सप्रे भरत कुशवाहा पूर्व पार्षद कृष्णा कुशवाहा समाजसेवी इरफान खान शांति कुशवाहा सभी अतिथियों ने मां सरस्वती जी का पूजन कर शिविर का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे ने कहा कि संस्था द्वारा मानसिक दिव्यांगों की सेवा का सराहनीय कार्य किया जा रहा है समर्थ केंद्र की व्यवस्थाओं को देखकर मुझे प्रसन्नता हुई संस्था की आवश्यकता अनुसार मैं भी सहयोग करूंगी।दिव्यांगों की सेवा भगवान की पूजा के बराबर फल प्राप्त होता है हमें दिव्यांगों की सेवा करना चाहिए। संस्था संचालक नंदराम कुशवाहा ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा मानसिक दिव्यांगों का निरामय बीमा किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष दिव्यांग 1 लाख तक का इलाज करवा सकते हैं। सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर प्रतिभाशाली दिव्यांगों को प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दिव्यांग पूजा कुशवाहा भूमि राय प्रज्ञा अहिरवार रिया कुशवाहा कृष्ण अहिरवार प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर सोनिया श्रीवास्तव फिजियो श्रुति चंद्रवंशी फिजियो निलेश भंडारिया फिजियो सूर्यकांत फिजियो मनीषा सिंह राजपूत 10 डॉक्टरों की टीम द्वारा 71 दिव्यांगजनों की फिजियोथैरेपी परामर्श एवं निदान किया गया डॉ आदित्य विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा दिव्यांगों का उपचार किया एवं दवाइयां दी गई कार्यक्रम में राकेश सुमन बलराम कुशवाहा शालिनी कुशवाहा नारायण सिंह राय दीक्षा कुशवाहा संजय पटेल कुमारी सरिता कुशवाहा राकेश कुशवाहा आदि बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।



