?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जनसुनवाई में 185 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 185 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी,संयुक्त कलेक्टर आरती यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे।राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 185 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।
Screenshot 20250305 082111 Facebook

Screenshot 20250305 082110 Facebook

Back to top button
error: Content is protected !!