

वाराणसी। जनपद के अलावा आसपास के जिलों में भी अग्निवीर भर्ती कराई जा सकती है। इसको लेकर संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से 11 जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर रैली स्थल, मैदान आदि के बारे में जानकारी मांगी है।
दूसरे जिलों में यदि मानक के अनुरूप स्थल मिला तो वहां भी अग्निवीर भर्ती आयोजित की जा सकती है। वाराणसी में भी सिगरा स्टेडियम अथवा बड़ा लालपुर क्रीड़ा संकुल को देखा जा सकता है। अग्निवीर रजिस्ट्रेशन के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। भर्ती के लिए 400 मीटर के ट्रैक लायक मैदान, अभ्यर्थियों के रुकने, स्थल तक पहुंचने आदि को लेकर परिक्षेत्र के 11 जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। स्थल चयन में उसे प्राथमिकता दी जाएगी, जहां पहुंचने में अभ्यर्थियों को परेशानी न होने पाए।
[yop_poll id="10"]



