
प्रेस विज्ञप्ति
जिला सरसावा, सहारनपुर
उत्तरप्रदेश
हाईवे जाम की साजिश नाकाम, हिन्दू योद्धा परिवार संगठन का प्रमुख गिरफ्तार।
सरसावा। थाना कोतवाली पुलिस ने हाईवे जाम करने की साजिश को विफल करते हुए हिन्दू योद्धा परिवार संगठन के प्रमुख चौधरी विश सिंह कंबोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि उसने पुराने पशुओं के कंकाल हाईवे पर रखकर यातायात बाधित करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की योजना बनाई थी।
थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को इस साजिश की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस साजिश का उद्देश्य न केवल यातायात बाधित करना था, बल्कि प्रशासन की छवि खराब करना भी था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, चौधरी विश सिंह कंबोज पहले भी कई मामलों में वांछित रहा है और कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ गौ-तस्करों से मिलीभगत और लोगों को ब्लैकमेल करने के भी आरोप हैं। पुलिस अब इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित साजिशकर्ताओं की तलाश में जुटी है।
इस गिरफ्तारी से प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारी मामले की जांच कर रही है।
VANDE Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Plot no.18/19,Flat no.201,Harmony
emporise Payal -pallavi society new
Manish Nagar somalwada nagpur -440015