A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़रायपुरसबसे हाल की खबरेंसमाचार

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का रायपुर दौरा -24 मार्च को

वंदेभारतलाइवटीवी न्युज-: भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का छत्तीसगढ की राजनानी रायपुर आगमन 24 सोमवार 2025’को हो रहा है। महामहिम राष्ट्रपति जी विधानसभा में होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह विशेष कार्यक्रम कार्यक्रम छत्तीसगढ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025″ को देखते हुए किया जा रहा है। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी प्रबोधन” नामक कार्यक्रम में विधायकों से चर्चा करेंगी। राष्ट्रपति जी सदन को भी संबोधित करेंगी। विधायकों की राज्य में जवाबदारी , लोकतंत्र में विधानसभा के महत्व तथा छत्तीसगढ राज्य की प्रगति विकास को लेकर अपने विचार भी साझा करेंगी। जानकारी अनुसार इस अवसर पर राष्ट्रपति जी विधायकों को सदन में काम करने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी देंगी। महामहिम राष्ट्रपति जी को भारतीय वायुसेना का विशेष विमान लेकर रायपुर पहुंचेगा। विमान रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करेगा। 24 मार्च को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ आयेंगी इसके ठीक छह दिनों बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी छत्तीसगढ आगमन होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!