A2Z सभी खबर सभी जिले की

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन का विस्तार कर अनेक पदों पर की गई नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया के सर्वांगीण विकास के लिए तन मन धन से सहयोग करने की अपील

भिलाई । छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के तत्वावधान में पांच बिल्डिंग स्थित सामुदायिक भवन दुर्ग में एक भव्य समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। संगठन का विस्तार करते हुए अनेक महत्वपूर्ण पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया गया । संगठन के अध्यक्ष मेघनाथ यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन के नए सदस्यों का फूलमाला से स्वागत किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में शेखर साहू को दुर्ग संभाग का अध्यक्ष, विजय कुमार रात्रे को बी.एस.पी अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, भानूप्रताप यादव को अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का दुर्ग संभाग अध्यक्ष, डा.आर.एस.साहू को प्रदेश संगठन सचिव एंव तेजराम देशमुख को बालोद जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के उद्देश्यों को जन जन तक पहूंचाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने एवं छत्तीसगढ़ की आन बान शान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने का भरोसा दिलाया।

बैठक को सर्वसमाज संगठन के अध्यक्ष मेघनाथ यादव, महासचिव लखनलाल साहू, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा, प्रदेश संयोजक ब्रह्म देव पटेल, प्रदेश उपाध्यक्षगण संत कुमार केशकर, घनश्याम कुमार देवांगन, गैंदलाल वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ डीपी देशमुख, भिलाई अध्यक्ष चंदूलाल मरकाम, सलाहकार रमेश साहू आदि ने संबोधित कर लोगों में जोश भरा तथा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया के समग्र विकास में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की। वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ के गठन एवं विकास में योगदान देने वाले पुरोधाओं को याद किया। संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और बराबरी का योगदान देने के लिए उपस्थित महिलाओं का सम्मान किया । भारतीय मूल की महिला एस्ट्रोनाट सुनीता विलियम्स की विकट परिस्थितियों में अंतरिक्ष स्टेशन से लंबे समय के बाद धरती पर सकुशल वापसी एवं उनकी उपलब्धियों के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष अनुरूप साहू ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सदस्य गण उपस्थित थे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!