A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

ट्यूबवेल के एस्टीमेट के लिए किसान से ली 16 हजार की घूस, जेई और लाइनमैन धरे गए

ट्यूबवेल के एस्टीमेट के लिए किसान से ली 16 हजार की घूस, जेई और लाइनमैन धरे गए

ट्यूबवेल के एस्टीमेट के लिए किसान से ली 16 हजार की घूस, जेई और लाइनमैन धरे गए

जसपुरा (बांदा)। पावर हाउस में जेई के कहने पर संविदा पर तैनात लाइनमैन को एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार की दोपहर पकड़ा है। लाइनमैन किसान से 16 हजार रुपये की घूस ले रहा था। इस कार्रवाई से बिजली कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम ने जेई को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को टीम कोतवाली ले गई है।

थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी किसान हनीफ खान अपने खेत में ट्यूबवेल लगवाना चाह रहा था। किसान के मुताबिक उसने फरवरी में ट्यूबवेल का एस्टीमेट बनवाने के लिए जेई रावेंद्र कुमार से संपर्क किया था। जेई ने हनीफ को संविदा लाइनमैन आलोक मिश्रा से मिलकर बात करने को कहा।हनीफ लाइनमैन से मिले तो उसने 20 हजार रुपये की घूस मांगी। आरजू-मिन्नत करने पर 16 हजार रुपये में लाइनमैन ने एस्टीमेट बनाने की बात की। लाइनमैन की घूसखोरी से परेशान होकर हनीफ ने जिला मुख्यालय स्थित एंटी करप्शन टीम को मामले की जानकारी दी।गुरुवार को पूरी तैयारी के साथ दो गाड़ियों में एंटी करप्शन टीम के सदस्य हनीफ के साथ जसपुरा पावर हाउस पहुंचे। वहां पर पावर हाउस परिसर में लाइनमैन आलोक ने हनीफ से 16 हजार रुपये घूस ली। इसी दौरान टीम के सदस्यों ने लाइनमैन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जेई को भी टीम के सदस्यों ने गिरफ्तार किया।

एंटी करेप्शन टीम में एसीओ संजय त्रिपाठी, श्यामबाबू, जाकिर हुसैन, उप निरीक्षक शिवकुमार, देवेंद्र प्रताप, सुंदर रैकवार, अनिल कुमार, चंद्रपाल सिंह, सचिन चौरसिया, शारदा प्रसाद आदि शामिल रहे। एसीओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शुभम त्रिपाठी वंदे

भारत लाइव टीवी न्यूज़

जिला प्रमुख बांदा

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!