

सुकरौली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजन, सैकड़ों मरीजों की हुई जांच
महिलाओं की रही सबसे ज्यादा भीड़
कुशीनगर ,सुकरौली बाज़ार , कुशीनगर जिले की नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर 14 महाराणा प्रताप नगर में एक विशेष निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सभासद राम मिलन यादव ने किया। शिविर में विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। इनमें नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, जोड़ों के रोग विशेषज्ञ और दंत चिकित्सक शामिल थे।मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी और सांस संबंधी बीमारियों की जांच की गई। महिला रोग विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। कुल 90 मरीजों ने शिविर में अपनी जांच कराई। शिविर में सबसे अधिक संख्या महिला मरीजों की रही। डॉक्टरों ने मामूली बीमारियों का इलाज मौके पर ही कर दिया। गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में जाने की सलाह दी गई। स्थानीय निवासी सुनील शाही ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से गरीब मरीजों के लिए आयोजित किया गया था। मरीजों को 10 दिन की दवाएं मुफ्त दी गईं। सभासद राममिलन यादव ने कहा कि यह वार्ड में पहला ऐसा आयोजन है। उन्होंने बताया कि शिविर में सभी प्रमुख बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि गंभीर मरीजों को अस्पताल में बुलाकर आगे का इलाज किया जाएगा।









