
*त्रिदिवसीय प्रदर्शनी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, होंगे भव्य कार्यक्रम...* *वैष्णवी नृत्यालय के साधक, ग्वालियर घराने के गायक एवं अन्य कलाकारों द्वारा दी जाएगी मनमोहक प्रस्तुतियां*
*त्रिदिवसीय प्रदर्शनी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, होंगे भव्य कार्यक्रम...* *वैष्णवी नृत्यालय के साधक, ग्वालियर घराने के गायक एवं अन्य कलाकारों द्वारा दी जाएगी मनमोहक प्रस्तुतियां*
प्रेस विज्ञप्ति
सहारनपुर उत्तरप्रदेश
*त्रिदिवसीय प्रदर्शनी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, होंगे भव्य कार्यक्रम…*
*वैष्णवी नृत्यालय के साधक, ग्वालियर घराने के गायक एवं अन्य कलाकारों द्वारा दी जाएगी मनमोहक प्रस्तुतियां*
*सहारनपुर:* प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुरक्षा और सुशासन पर आधारित कम्पनी बाग में 25, 26 और 27 मार्च को तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में शाम 05 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को अद्भुत प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
25 मार्च को, अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना रंजना नेब के निर्देशन में वैष्णवी नृत्यालय के साधकों द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद, विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक ममता जोशी और भोजपुरी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही, विद्यालय के बच्चों द्वारा भजन, ग़ज़ल और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
26 मार्च को, वैष्णवी नृत्यालय के साधकों द्वारा शिव वंदना की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके बाद ग्वालियर घराने के प्रतिष्ठित कलाकार शिवा रोशन और संदीप रोशन द्वारा क्लासिकल म्यूजिक प्रस्तुत किया जाएगा। इस दिन पंजाबी
नृत्य का भी आयोजन होगा।
27 मार्च को, वैष्णवी नृत्यालय के साधकों द्वारा रामायण गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद, पंकज मल्होत्रा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग, लखनऊ द्वारा स्थानीय कलाकारों की भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो कि दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होंगी।
*मनोज मिड्ढा*
*डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब*
VANDE Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Plot no.18/19,Flat no.201,Harmony
emporise Payal -pallavi society new
Manish Nagar somalwada nagpur -440015






