राज्य सरकार ने रिश्वत की मांग के आरोप में निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश के मामले की पूरी रिपोर्ट केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को भेज दी है.
सूत्रों के मुताबिक करीब 36 पन्नों की रिपोर्ट में बिंदुवार पूरी जानकारी दी गई. आईएएस अफसरों की नियुक्ति DOPT से होती है और वह ही इसकी समीक्षा भी करता है.
सीएम योगी के निर्देश पर अभिषेक प्रकाश को सोलर कंपनी को अनुदान देने के एवज में घूस मांगने के आरोप में 20 मार्च को निलंबित कर दिया गया था. नियुक्ति विभाग ने उन्हें चार्जशीट सौपते हुए जवाब देने को कहा है. इसी चार्जशीट के आधार पर DOPT को पूरी जानकारी दी गई है.
भटगांव मामले में भी दिया गया आरोप पत्र :-
नियुक्ति विभाग के सूत्रों के मुताबिक, भटगांव के मामले में भी अभिषेक प्रकाश को आरोप पत्र दिया जा चुका है. साथ ही उन पर हुई निलंबन की विस्तृत सूचना भी DOPT को भेजी गई है. मामले में एक महीने के भीतर जो भी स्थिति होगी, उसे भी DOPT को भेजा जाएगा. उसके बाद भी निलंबन जारी रहने पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित एक उच्चस्तरीय कमिटी अपनी रिपोर्ट DOPT’ को भेजेगी.