A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरें

समृद्धि महामार्ग पर टोल कीमतों में हुई बढ़ोतरी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: समृद्धि महामार्ग पर रात 12 बजे से टोल कीमतों में लगभग 19% की वृद्धि हो गई है। वाहन चालकों के लिए अब समृद्धि महामार्ग पर सफर करना महंगा हो सकता है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने समृद्धि महामार्ग टोल नाका टैक्स बढ़ा दिया है। यह बढ़ोतरी 01 अप्रैल 2025 की आधीरात से लागू हो गई है। वाहन चालकों को अब इस रास्ते पर आने जाने के लिए अधिक पैसा चुकाना होगा। नागपुर से मुंबई की 701 किमी• की दूरी मे से इगतपुरी तक लगभग 625 किमी• की दूरी का मार्ग शुरू हो चुका है। अभी पूरा महामार्ग खुलने से पूर्व ही महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने टोल नाका टैक्स बढ़ा दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!