A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य सिंह परमार जयंती पर भव्य कार्यक्रम, समाज को एकता का संदेश

राजपूत समाज की एकता और गौरवशाली इतिहास पर हुई चर्चा


देव सिंह परमार आगरा। क्षत्रिय युवा एकता राजस्थान द्वारा चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य सिंह परमार की जयंती और संगठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजोरा खुर्द, सैंपऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा परमार ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा डॉक्टर मंजू भदौरिया ने वीर विक्रमादित्य परमार के शौर्य और बलिदान को प्रेरणास्रोत बताया। विशिष्ट अतिथि शक्ति सिंह बांदीकुई ने कहा कि परमार वंश का इतिहास गौरवशाली रहा है। प्रदेश संरक्षक डॉक्टर रामकेश सिंह परमार ने शिक्षा को समाज के विकास की कुंजी बताया, जबकि डॉक्टर आरपी सिंह परमार ने युवाओं को तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत सिंह परमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में इतिहास की जागरूकता बढ़ती है। विकास परमार खेरागढ़ ने संगठन को राजपूत समाज की एकता का सशक्त विकल्प बताया, वहीं राजा भैया धौलपुर ने कहा कि इस आयोजन ने जिले में एक नया इतिहास रच दिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह परमार ने हजारों की संख्या में आए समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। धौलपुर जिला अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह परमार ने संगठन द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। मंच संचालन प्रदेश सचिव प्रेम सिंह परमार और अजीत परिहार ने किया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में नरेंद्र सिंह चौहान, सत्यभान सिंह तोमर, रूपेंद्र सिंह राजावत, अंशु परमार, गौलेश चौहान, हरेंद्र सिंह परमार, कर्म सिंह सिकरवार, रानू सिंह परमार, करन परमार, नितिन परमार, आकाश परमार, शिवम परमार, मोनू परिहार सहित अन्य युवाओं ने सहयोग किया।

इस अवसर पर श्याम सरपंच राजोरा, धर्मेंद्र सरपंच ध्वजपुरा, देवेंद्र सरपंच इटकी, विनय परमार, रविंद्र परमार, हेमंत सिंह जादौन, प्रदीप सिसोदिया, महेंद्र सिंह परमार (पूर्व सरपंच सैंपऊ), पप्पू परमार, राधेश्याम सिंह परमार, संजीव परमार, कवि श्यामवीर सिंह भोलू परमार, प्रशांत सिंह राजोरा खुर्द, रविंद्र सिंह हथवरी, विवेक परमार, राकेश परमार, अशोक सिंह सिकरवार समेत हजारों की संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!