
सारंगढ़(पेंड्रावन)संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे, 2अप्रैल 2025//मामला नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अंतर्गत आने वाले सरसीवां क्षेत्र के उपार्जन केन्द्र में गड़बड़ी होने की जानकारी मिल रही है जहां सरसीवां क्षेत्र के अधिकांश उपार्जन केन्द्रों के प्रभारियों द्वारा धान खरीदी तो किया गया है लेकिन उपार्जन केन्द्रों में धान उठाव होने के बाद धान में कमी आ गई है जैसे जैसे उपार्जन केन्द्रों से धानों की उठाव संग्रहण केंद्रों में हुआ है वैसे वैसे उपार्जन केन्द्रों में धान की कभी होने लगी है।
जानकारी अनुसार सरसीवां क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रो में कमी मिलने वाले धान उपार्जन केन्द्र है जहां हर उपार्जन धान केन्द्र में कमी है किसी किसी उपार्जन केन्द्र में, 700 बोरी तो कही 1240, बोरी तक की कमी आ रही हैं। क्षेत्र के अनेकों उपार्जन केन्द्रों में बहुतअधिक मात्रा में धानों की कमियां आ रही है। वहीं बालपुर उपार्जन केन्द मे धान 308/, क्विंटल यानी 790 कट्ठा धान की कमी है। वहीं सोहागपुर उपार्जन केन्द्र में 408, क्विंटल धान की कमी है जो लगभग 1000, बोरी धान के आसपास है। और मनपसार उपार्जन केन्द्र में 179, क्विंटल धान की कमी है वहीं पेन्ड्रावन उपार्जन केन्द्र में 119 क्विंटल धान की कभी है जबकि पेन्डावन उपार्जन केन्द्र फड में एक भी धान नहीं है।
वहीं जानकारी मिली है कि जोरापाली धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में भी 120 क्विटल धान की कमी है जहां
उपार्जन फंड में एक भी धान नहीं है।
जहां सरसीवां क्षेत्र के उपार्जन केन्द्र धान प्रभारियों को धान की कमी के बारे में पुछे जाने पर बताया कि हमारे उपार्जन केन्द्र में धान 00 होने की बात कही जा रही है जबकि कागजों में संग्रहण में शेष धान देना बताया जा रहा है। जबकि धान खरीदी केन्द्र प्रभारीयो द्वारा गोलमोल जवाब देने में लगे हुए हैं। यही हाल सरसीवां क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का हाल है। जहां उपार्जन केन्द्रों में धान कमी होने से राइस मिलरो से बात कर डी ओ काटने की बात कही जा रही है।
सरसीवां क्षेत्र के जितने भी धान उपार्जन केन्द्रों में बारीकी से जांच की जायेगी तो और बहुत सारे घपले उजागर होने की संभावना है और सभी उपार्जन धान खरीदी केन्द्रों में जम कर धान खरीदी में घोटाले होने की बात सामने आ रही है। जहां सरसीवां क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों में धान की कमी आने की जानकारी होने लगी है। जहां धान फड प्रभारियों द्वारा धान की कमी को कैसे पूरा करेंगे या तो जो भी कमी है उसका धान का भरपाई करने हेतु राईस मिलरो से धान कमी खरीदी कर चुपचाप पुरा कर लेंगे ।








