
भिंड. रिपोर्टर राजबहादुर सिंह वन्दे भारत लाइव टी वी न्यूज़.
दस अप्रैल से खंडा रोड पर शुरू होने वाले अनिश्चित कालीन अखण्ड आंदोलन को लेकर जिले मे हलचल शुरू हो गई है. यह आंदोलन एन. एच. 719और गौ अभ्यारन्य की माँग को लेकर किया जायेगा. अखिल भारतीय संत समाज समिति के अध्यक्ष पूज्य संत कालिदास महाराज जी की ऒर से प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह आंदोलन संत समाज और आम जनता के सहयोग से शुरू होगा. भूमियाँ सरकार पीठा धिश्वर हरिओम दास जी महाराज ने समाजसेवियों और जनता से सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने आंदोलन स्थल का मुआयना किया.. और भिंड एस. डी. आम. अखिलेश शर्मा को आंदोलन के बारे मे आवेदन दिया.







