A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड
Trending

501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, शामिल हुए भाजपा नेता बजरंगी

उधवा।साहिबगंज जिला के उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उद्धव मुनी आश्रम में चैती नवरात्रा पूजा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाला गया।कलश यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव शामिल हुए। इस दौरान कलश यात्रा पूजा स्थल से 501 महिलाओं के साथ माथे में कलश लेकर निकलते हुए कचहरी,भगत टोली, सोमवारी हाट पाड़ सहित विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए कचहरी घाट पर कलश में पानी भरकर पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश को स्थापित किया। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति में माहौल में रंग गया था। मौके पर भाजपा नेता पंकज घोष,कृष्णा शर्मा, वेद आर्य,सुनील प्रमाणिक,ओम आर्य,निरंजन कुमार,आदित्य सरकार,उदय मंडल,उत्पल साहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Back to top button
error: Content is protected !!