महाराजगंज 6अप्रैल। वर्ष 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। आज का दिन इस लिए भी महत्वपूर्ण है कि आज ही के दिन अयोध्या में राम लला 500 वर्षों के बाद विराजमान हुए ।आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा की स्थापना 1980 में जरूर हुई किंतु इसकी बुनियाद स्वतंत्रता सेनानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में ही जनसंघ बना कर दी थी। राष्ट्र हित में कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2014 में जब देश की जनता ने आशीर्वाद दिया और केंद्र में सरकार बनी तो प्रत्येक जनपद में अपना कार्यालय बनाने की प्रक्रिया आरम्भ कर दिया। आज भाजपा के 87 जिले और 5 क्षेत्रीय कार्यालय है। अपने गठन के 45 वर्ष में ऐसी उपलब्धि प्राप्त करने वाली भाजपा एक मात्र राजनैतिक दल है। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने पार्टी कार्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश एवं प्रदेश में नित नए आयाम तय कर रही है। केंद्र में मोदी नीत सरकार और प्रदेश में योगी नीत सरकार ने विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। आज केंद्र की मोदी नीत सरकार ने जहां देश के अंदर विकास का खाका खींचा वही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। पहले देश की स्थिति कटोरा लेकर भीख मांगने वाली थी आज देश दूसरे देशों की मदद करने वाला बन चुका है। एक तरफ गांव गरीब किसान की चिंता की मोदी सरकार ने वही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। कश्मीर मुद्दा हो, प्रवासी भारतीयों का मुद्दा हो, विदेशों में शिक्षा ग्रहण कर रहे देश के विद्यार्थी हो, देश की सीमा का मामला हो सभी क्षेत्रों में भारत की साख बढ़ी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश का परिदृश्य बदला है। बीमारू राज्य की स्थिति से उत्तर प्रदेश को निकाल कर हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को नंबर एक पर पहुंचने का कार्य किया है। आज अपराधी प्रदेश से गायब हो चुके है, 7मीटर10 मीटर की सड़कों का जाल बिछ रहा है। हर जनपद में स्वास्थ्य की दृष्टि से मेडिकल कॉलेज खुल रहे है, विकास के साथ संस्कृति विरासत का भी सम्मान हो रहा है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर अब तक की भाजपा की यात्रा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा आज सर्वस्पर्शी, और सर्वसमावेशी पार्टी है। 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। 7अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया जाएगा। 8और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में होगा।8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पार्टी गांव चलो अभियान चलाएगी। आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पार्टी कार्यालय पर पार्टी के सफल यात्रा से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री राजेश यादव जिला मंत्री गौतम तिवारी आशुतोष शुक्ला शैलेश पांडे वीरेंद्र चौहान राकेश गुप्ता रमेश वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे
सर्राफा व्यापारी के घर लूटपाट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ
08/06/2025
शराब के नशे में कर दिया फोन! *🔯दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार..!*
08/06/2025
*लाहौर में दस दिन तक एक साथ रुके थे ज्योति और जसबीर, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे; ISI से ऐसे जुड़ा लिंक*
08/06/2025
व्यवस्था के शिक्षक से बच्चों को मिली मुक्ति
08/06/2025
जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
08/06/2025
वक्ता मंच का पत्रकारिता गौरव सम्मान 8 को प्रदेश भर के 100 पत्रकारों का सम्मान होगा
08/06/2025
निगोही ब्राँच नहर में उतराता मिला अज्ञात पुरुष का शव।
08/06/2025
भोजपुर और भगतपुर टांडा में नमाजियों ने पढ़ी ईद की नमाज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह ईद उल अजहा का त्योहार सौहार्द पूर्वक मनाया गया इस दौरान नगर पंचायत भोजपुर
08/06/2025
रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग, कार से टकराई, 5 यात्री बाल बाल बचे, पायलट घायल
08/06/2025
जनपद मिर्जापुर SSP सोमेन_बर्मा के निर्देशन में थाना चुनार पुलिस द्वारा 02.500 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!