
दोपहर की बड़ी खबरें
➡लखनऊ: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया, जहां अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण कर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने वक्फ बिल को मुस्लिम समाज के हित में बताया। इस मौके पर धर्मपाल सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
➡अयोध्या (राम जन्मोत्सव): अयोध्या में भव्य राम जन्मोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें रामलला का सूर्य तिलक और दुग्धाभिषेक हुआ। त्रेतायुग की अनुभूति कराने वाले इस आयोजन में भारी श्रद्धालु पहुंचे और पूरे नगर में राम जन्मोत्सव की धूम रही।
➡बदायूं: ग्राम पंचायत सांडी में पंचायत सचिव ने 40 साल पहले असम में मरे एक किसान का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र 27 फरवरी 2025 को जारी किया ताकि मृतक की जमीन पर कब्जा किया जा सके। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की, मामला विपक्षियों से साठगांठ का बताया जा रहा है।
➡बिजनौर: नजीबाबाद के आदर्श नगर में पत्नी शिवानी ने अपने पति दीपक की गला घोंटकर हत्या कर दी। पहले मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया, लेकिन पोस्टमार्टम से हत्या की पुष्टि हुई। मृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
➡सिद्धार्थनगर: सदर थाना क्षेत्र में परसोहिया बरगदवा के पास 22 वर्षीय सर्राफा व्यवसायी सुनील वर्मा का अधजला शव मिला। वह एक व्यक्ति को आभूषण दिखाने गया था, जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है।
➡अयोध्या : रामनवमी के मौके पर बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने कहा कि यह भाईचारे और एकता का प्रतीक है, अयोध्या अब प्रेम और सौहार्द की मिसाल बनेगी।
➡लखनऊ (महानगर कार्यालय): भाजपा का 45वां स्थापना दिवस कैसरबाग स्थित कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, आनंद द्विवेदी और MLC मुकेश शर्मा मौजूद रहे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराया।
➡सीतापुर: रामशाला गांव में गैस चूल्हे से आग लगने से परचून की दुकान, गृहस्थी का सामान, नगदी और बाइक जल गई। आग में एक मवेशी झुलस गया और लाखों का नुकसान हुआ। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
➡कानपुर: साउंड प्रतिबंध के कारण 9 में से 7 समितियों ने रामनवमी की शोभायात्रा से इनकार कर दिया है। पुलिस प्रशासन के विरोध में समितियों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। हर साल निकलने वाली यात्रा पर अब संशय बना हुआ है।
➡रामेश्वरम: पीएम मोदी ने रामनवमी के अवसर पर रामेश्वरम में 2.08 किमी लंबे पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। यह एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे पुल है जो रामेश्वरम को मंडपम से जोड़ेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इस मौके पर मौजूद रहे।
➡दिल्ली (रामसेतु): पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर सूर्य तिलक के समय रामसेतु के दर्शन का वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि श्रीलंका से लौटते समय उन्हें रामसेतु देखने का सौभाग्य मिला, जो उनके लिए भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण था।
———————————————————————————–
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.