
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: आज रविवार 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के विभागीय कार्यालय का भूमिपूजन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के करकमलों द्वारा संपन्न किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के विभागीय कार्यालय के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी और मुख्यमंत्री जी ने इसके लिए रूपय दान देने का ऐलान किया। नागपुर के महल परिसर मे तिलक पुतला चौराहे पर लगभग 38,000 वर्ग फीट पर यह कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जायेगा। जानकारी के अनुसार इस कार्यालय में करीब पांच सौ लोगों के बैठने के लिए एक हॉल का निर्माण भी कराया जायेगा। इस कार्यालय का निर्माण कार्य करीबन दो वर्ष मे पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। आज 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भी है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी, प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले जी, भाजपा शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े जी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.