A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरें

वक्फ सुधार जनजागरण अभियान चलायेगी भजपा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: वक्फ संशोधन बिल लोकसभा, राज्यसभा से पारित होने के बाद महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के इसमे हस्ताक्षर होने के साथ ही वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन गया है। और यह कानून अब पूरे देशभर मे लागू कर दिया गया है। विपक्षी राजनीतिक दल और अन्य मुस्लिम संगठन इस कानून का पूरजोर विरोध कर रहें हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी इस कानून के खिलाफ है। वक्फ कानून को लेकर कई संगठनों के द्वारा उच्चतम न्यायालय मे याचिका भी लगाई गई है। ।इस बीच भारतीय जनता पार्टी पूरे देशभर मे वक्फ कानून के समर्थन को लेकर जनजागरण अभियान अभियान चलाए जाने की तैयारी कर रही है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल से 05 मई 2025 के बीच देशभर मे वक्फ कानून को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा जिसमे वक्फ कानून के संबंध मे जानकारी प्रदान की जायेगी। गुरूवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं से इस विषय मे बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने यह जानकारी दी। गुरूवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय मे “वक्फ सुधार जनजागरण” अभियान की कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी 20 अप्रैल से 05 2025 तक “वक्फ सुधार जी ” अभियान चलायेगी। इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता मुस्लिम भाई बहनों को वक्फ कानून की सच्चाई और इससे होने वाले फायदे से परिचित करवायेंगे।


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!