A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुलताई पुलिस कि जुआ फंड पर दबाव पांच आरोपी गिरफतार एक फरार

प्रेस नोट

दिनांक: 10.04.2025

 

मुलताई पुलिस द्वारा जुआ फड़ पर दबिश, 05 आरोपी गिरफ्तार, 01 फरार

 

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन तथा एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में मुलताई थाना पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई।

 

प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 10.04.2025 को सूचना मिली कि ग्राम गेहूंबारसा के शमशान घाट के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि उपरांत थाना मुलताई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, किंतु घेराबंदी कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

फगनु पिता दशरथ मसराम, उम्र 38 वर्ष, निवासी गेहूंबारसा, थाना मुलताई

 

विशाल पिता साहेबलाल पदाम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मंजरी घोघरा, थाना आठनेर

 

राजकुमार पिता सुरेश लांझीवार, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम डूडर रैयत, थाना मुलताई

 

अंकुश पिता सुदामा साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम गेहूंबारसा, थाना मुलताई

 

शेषू पिता तातू सिरसाम, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गेहूंबारसा, थाना मुलताई

 

फरार आरोपी:

 

गोलू पिता शंकर कवनपुरे, निवासी गेहूंबारसा, थाना मुलताई

 

घटनास्थल से कुल ₹2,330 नकद एवं 52 ताश पत्ते जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना मुलताई में अपराध क्रमांक —/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी गोलू कवनपुरे की तलाश एवं पतारसी जारी है।

 

उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका रही:

थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, आरक्षक विशाल चौरसिया, विवेक चौरे, नरेन्द्र कुशवाहा, प्रिंस अहिरवार, से1744369302132वाराम, संजीत जाट एवं गोपाल।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!