
भिंड. भिंड मे क्राइम थम नहीं रहा है. बीते दिन एक नवविवाहिता को मार दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के चाचा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरोजनी नगर भिंड मे रहने वाली प्रिया पत्नी ब्रजेश उर्फ़ छोटू उम्र 25साल को फांसी लगा दी ऐसी सूचना महिला के पड़ोसियों ने मृतिका के घर वालों को दी. मृतिका के घर वाले उसकी ससुराल पहुंचे तो मृतिका के ससुराल वाले सास को छोड़कर सभी लोग महिला के जेवरात लेकर फरार हो गए. महिला प्रिया वकनासा बारा हेट की शादी तीन साल पहले ब्रजेश उर्फ़ छोटू सरोजनी नगर भिंड के साथ हुई थी. चाचा ने छोटू को फ्रॉडी बताया है.




