
शादी से पहले युवती ने फासी लगा कर की आत्महत्या, 29 अप्रैल को होनी थी शादी
हमीरपुर। जरिया थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय युवती ने अपनी शादी से दो सप्ताह पहले घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतका की पहचान अंगूरी के रूप में हुई है। वह करही गांव के निवासी शिवपाल अहिरवार की बड़ी बेटी थी। शिवपाल ईंट भट्ठे में मजदूरी करते हैं। अंगूरी अपनी मां के निधन के बाद से पिता के साथ रह रही थी। उसकी शादी 29 अप्रैल को होनी तय थी।
घटना मंगलवार सुबह की है। अंगूरी ने खाना बनाने के बाद सुबह करीब 9 बजे कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर अंगूरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी मयंक चंदेल और फॉरेंसिक टीम पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी मयंक चंदेल के अनुसार, पुलिस मामले की हर दिशा से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स की जांच से चल सकेगा।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.