
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: आज 17 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन वक्फ कानून पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को वक्फ कानून पर जवाब देने के लिए सात दिनों का समय दिया। सरकार के जवाब के बाद याचिकाकर्ताओं को पांच दिन में अपना जवाब देना होगा। जानकारी अनुसार वक्फ कानून पर अगली सुनवाई पांच मई को होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वक्फ कानून के खिलाफ दायर की गई 70 याचिकाओं की जगह केवल 5 याचिकाएं ही दायर की जाएं और उन्ही पर सुनवाई भी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वक्फ बोर्ड पर केन्द्र के जवाब देने तक वक्फ संपत्ति की स्थिति नही बदलेगी। कोर्ट से वक्फ घोषित संपत्ति डिनोटिफाई नही होगी। वह वक्फ बाय यूजर हो या फिर वक्फ बाय डीड। वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद में कोई नई नियुक्ति नही की जायेगी।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि “”110 ,से 120 फाइलें पढ़ना कोर्ट के लिए संभव नही है। इसलिए ऐसे 5 बिन्दु तय करने होंगे। सिर्फ 5 मुख्य आपत्तियों पर ही सुनवाई होगी। सभी याचिकाकर्ता मुख्य बिन्दुओं पर सहमति बनाए। नोडल काउंसिल के माध्यम से इन आपत्तियों पर सुनवाई होगी।





