A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेश

कर्ज उतारने को आढ़तिया बना चोर: आगरा कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार, दस लाख रुपए की ज्वैलरी बरामद

कर्ज उतारने को आढ़तिया बना चोर: आगरा कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार, दस लाख रुपए की ज्वैलरी बरामद

आगरा। पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देशन में आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एंव चोरो की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी आगरा कैण्ट के नेतृत्व में गठित जीआरपी टीम द्वारा दिनांक 18 अप्रैल 2025 को रेलवे स्टेशन आगरा कैन्ट से एक शातिर चोर रितेश अग्रवाल पुत्र दिनेश अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 20 महावीरपुरा 2 नंबर विद्यालय के सामने डबरा थाना डबरा जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश उम्र 25 वर्ष को चोरी किये गये एक पतली चैन पीली धातु, एक मटर वाली चैन पीली धातु, एक जोड़ी पायल सफेद धातु, एक रंगबिरंगा डायमंड जडित सोने का हार व एक जोड़ी कान के टाप्स रंग बिरंगे डायमंड जडिता सोने के सभी आभूषण जिनकी अनुमानित कीमत दस लाख रुपए को जप्त कर अपराध संख्या 92/2025 धारा 305(बी)/317(2) बीएनएस थाना जीआरपी आगरा कैन्ट,अपराध संख्या 59/2025 धारा 305(बी)/317(2) बीएनएस थाना जीआरपी आगरा कैन्ट, अपराध संख्या 86/2025 धारा 305 (बी)/317(2) बीएनएस थाना आगरा कैंट, अपराध संख्या 105/2025 धारा 305 (बी)/317(2) बीएनएस थाना आगरा कैंट पर मुकदमा कायम कर विवेचना में लिया गया इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना जीआरपी आगरा कैण्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार जीआरपी आगरा कैंट, उप निरीक्षक अजीत कुमार जीआरपी आगरा कैंट, उप निरीक्षक मोहित कुमार जीआरपी आगरा कैंट, उप निरीक्षक राजीव कुमार जीआरपी आगरा कैंट, उप निरीक्षक दीपक कुमार सर्विलांस अनुभाग आगरा, हेड कांस्टेबल 702 विनय कुमार थाना जीआरपी आगरा कैण्ट, कांस्टेबल 2025 योगेन्द्र कुमार थाना जीआरपी आगरा कैण्ट,कांस्टेबल 2112 अतुल कुमार थाना जीआरपी आगरा कैण्ट,कांस्टेबल 392 आकाश कुमार थाना जीआरपी आगरा कैण्ट की विशेष भूमिका रही।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!