A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न, 36 शिकायती प्रार्थना पत्र में 5 का निस्तारण

पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 36 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, सभी अधिकारी दोनों पक्षों को बुलाकर गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करायें तथा निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे कि शिकायतकर्ता द्वारा दोबारा शिकायत न की जा सके। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। इसके साथ ही बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग पीलीभीत के तत्वाधान में बाल विकास परियोजना कार्यालय पूरनपुर द्वारा ब्लाक पूरनपुर में 36 रिक्त पदों के सापेक्ष 31 नवीन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मा0 विधायक बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पाण्डेय ने तहसील परिसर में नियुक्तिपत्र वितरण किए तथा पोषण पखवाडा के अन्तर्गत तहसील पूरनपुर में 07 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर पोषण टोकरी प्रदान की गई।
तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक आयुक्त उद्योग व तहसीलदार पूरनपुर, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!