
वाराणसी में यूथ कांग्रेस ने पीएम मोदी के होर्डिंग पर पोती कालिख
चन्दौली वाराणसी शहर में बढ़ते अपराध, गैंगरेप, हुक्का बार और स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के साथ आतंकी घटना के विरोध में बुधवार को यूथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय की ओर मार्च किया। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान संसदीय कार्यालय के पास होर्डिंग पर पीएम के फोटो पर कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी। इसके बाद अपनी मांगों से सम्बंधित ज्ञापन एडीसीपी श्रवण को सौंपा।आतंकी घटना के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार मानकर कालिख पोती
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को आतंकी हमले का जिम्मेदार ठहराते हुए सड़क किनारे लगे पीएम नरेंद्र मोदी के होर्डिंग पर कालिख पोत दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि आतंकी हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान को ठहराने के बजाए बीजेपी देश के मुसलमानों को जिम्मेदार बता रही है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि कश्मीर में जो घटना हुई है उसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है। देश की सुरक्षा के बजट में कटौती कर दिया गया। मंगलवार को हुए आतंकी घटना की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है, इस लिए कालिख पोती गई है।एक दिन पहले इंडी गठबंधन ने किया था प्रदर्शन
गौरतलब है कि कांग्रेस, सपा समेत विपक्षी दलों ने सरकार और जिला प्रशासन पर कानून-व्यवस्था चौपट होने, तानाशाही रवैये के खिलाफ पिछले दिनों से मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कांग्रेस, सपा समेत विपक्षी दलों के नेता और नेत्रियों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया था। वह पीएम के संसदीय कार्यालय ज्ञापन देने जा रहे थे। लेकिन फोर्स ने उन्हें गुरूधाम चौराहे पर ही रोक लिया। धक्कामुक्की के बाद भी जब पुलिस ने उन्हें जवाहर नगर स्थित पीएम कार्यालय की ओर नही जाने दिया तो नाराज नेताओं ने वहीं पीएम की होर्डिंग के नीचे ज्ञापन फार्ड दिया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सपा नेत्री रिबू श्रीवास्तव समेत अन्य नेताओं ने वहीं घोषणा की शासन, प्रशासन के तानाशाही रवैये के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए वह नयी रणनीति बनाएंगे। कार्यकर्ताओं ने एडीसीपी को सौंपा ज्ञापन
इसके दूसरे दिन यूथ कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कार्यालय तक नही जा सके। लेकिन यह जानते हुए वह अपने साथ काला रंग लेकर आए थे। इस दौरान उन्होंने एडीसीपी को ज्ञापन सौंपा। फिर संसदीय कार्यालय की होर्डिंग पर पीएम मोदी की फोटो के चेहरे पर कालिख पोत दिया। हालांकि काला रंग हल्का था। इसलिए मजे में लग नही पाया। इस दौरान कोई कार्यकर्ता रंग गाढ़ा करने के लिए पानी मांग रहा था तो कोई कह रहा था कि कैसा रंग ले आये। एक कार्यकर्ता कह रहा था अरे भाई ‘तीन बढ़िया से रंग पोतो‘। इस दौरान कार्यकर्ता मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी, पुलिस के दम पर गुंडागर्दी नही चलेगी और पुलिस प्रशासन होश में आओ आदि नारे लगा रहे थे। कालिख पोतने और ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ता चले गये।पीएम मोदी के नारे की खुल चुकी है पोल
यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहाकि प्रदेश की कानून-व्यवस्था की हालत बहुत खराब है। अपराधी बेलगाम हो गये हैं। पुलिस प्रशासन इस पर अंकुश नही लगा पा रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। पीएम मोदी का ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ के नारे की पोल खुल चुकी है। काशी में गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं। खुलेआम हुक्का बार, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। आरोप लगाया कि अवैध कार्य भाजपा नेताओं और प्रशासन की सह पर चल रहे हैं। इसीलिए इन पर अंकुश नही लग पा रहा है।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.