A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रमौसम

गर्मी से राहत की उम्मीद, बारिश की संभावना

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल तक नागपुर के साथ साथ विदर्भ के कई जिलों मे बारिश आंधी बिजली तथा ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी के साथ कई जिलों मे अधिक तापमान भी दर्ज किया गया है। अब मौसम मे परिवर्तन आने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। रविवार को गढ़चिरोली चंद्रपुर नागपुर वर्धा यवतमाल में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ के सभी जिलों 27 से 29 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश गरज चमक के साथ बारिश की संभावना भी है। कुछ जिलों मे ओलावृष्टि की संभावना है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!