

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: ईसरो के पूर्व चीफ कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जी का शुक्रवार को बेंगलूर में 84 वर्ष की आयु में निधन। ओ गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में रविवार 27 अप्रैल को उनका पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए रखा जायेगा। गत दो वर्ष पूर्व उन्हें मामूली रूप से हृदयाघात हुआ था और तभी से लगातार वे बीमार चल रहे थे। वर्तमान समय में वे सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान तथा एआईआईटी यूनिवर्सिटी के चांसलर के रूप में कार्यरत थे। कृष्णास्वामी जी नौ वर्ष तक इसरो के चेयरमैन पद पर रहे हैं। डिपार्टमेंट ऑफ सांइस के लिए वो भारत सरकार के सेकेट्ररी और स्पेश कमीशन के चेयरमैन भी रह चुके थे। उन्होनें इसरो सैटेलाइट सेंटर के डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था। दूसरे ग्रहों पर खोज के लिए मिशन भेजने के लिए कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जी ने ही रिसर्च शुरू की थी। उन्हीं की कोशिशों से ही भारत चंद्रयान-1 मिशन भेजने मे कामयाब रहा है। कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन जी को तीन पद्म अवार्ड मिले थे।





