A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

नछतर सिंह मराड़ के नेतृत्व में क्षेत्र के काफी संख्या में सरपंच भाजपा जिलाध्यक्ष को मिले।

नछतर सिंह मराड़ के नेतृत्व में क्षेत्र के काफी संख्या में सरपंच भाजपा जिलाध्यक्ष को मिले।

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में तब भारी राजनीतिक उथल-पुथल हुईं जब काफी संख्या में अन्य राजनीतिक दलों से सम्बन्धित सरपंचों व जनप्रतिनिधियों ने नछतर सिंह मराड़ झोरड़रोही पूर्व जिला पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा सिरसा की प्रेरणा व पार्टी की स्वच्छ सुप्रशासन नीति से प्रभावित होकर नछतर सिंह मराड़ के नेतृत्व में जिलाध्यक्षा श्रीमती रेणु शर्मा के निवास पर पहुंच कर अपनी पूर्व राजनीतिक पार्टी लाईन से ऊपर भाजपा पार्टी की नीतियों को स्वीकारते हुए जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा से मुलाकात की इस वारे जानकारी देते हुए नछतर सिंह मराड़ ने बताया कि सरकार सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर अमल करते हुए सभी क्षेत्रों में बराबर का विकास कार्य करवा रही है जिससे प्रभावित होकर सरपंच व जनप्रतिनिधि स्वयं भाजपा पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं जिससे पार्टी का जनाधार मजबूत हो रहा है। इस शिष्टाचार मुलाकात के अवसर पर अंग्रेज सिंह वाईस चेयरमैन ब्लाक समिति बड़ागुढ़ा, डा: अजैब सिंह सरपंच मत्तड, डा: मखन सिंह सरपंच लैंहगेवाला, कर्मजीत सिंह सरपंच रंगा, अंग्रेज सिंह सरपंच मलडी, सुखपाल सिंह सरपंच सुरतीया, जगसीर सिंह सरपंच रोहण, जगदीश सिंह सरपंच बड़ागुढ़ा, विजय देडू सरपंच प्रतिनिधि छतरीयां, गंडा सिंह सरपंच प्रतिनिधि कुरंगांवाली, बलवीर सिंह सरपंच पक्का शहीदां, प्रगट सिंह सरपंच प्रतिनिधि थराज, कर्मजीत सिंह सरपंच वीरूवाला, भगवंत सिंह गिल सरपंच झोरडरोही, अमीत मैहता सरपंच अलीकां, गुरमेल सिंह सरपंच देसूखुर्द, कविता रानी सरपंच साहुवाला, सुखविंदर सिंह सरपंच रूघुआना, बलराज सिंह सरपंच तिलोकेवाला, विकास सरपंच आनंदगढ़, मलकीत सिंह सरपंच असीर, सरपंच देसूमलकाना आदि थे इन सभी सरपंचों स्वागत करते हुए जिलाध्यक्षा ने कहा कि आपको पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा व गांवों में विकास कार्यो को गति दी जाएगी। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता शाहजिंदर सिंह रोड़ी, करम सिंह मैंबर ब्लाक समिति बड़ागुढ़ा, नछतर सिंह सुरतिया अन्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!