बदनावर में दो जगह सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर विरोध जताया
पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद देश भर में अलग अलग तरीकों से विरोध का दौर जारी है। इसी क्रम में बदनावर में बड़ी चौपाटी बस स्टैड मॉर्ग पर दादावाड़ी के सामने रोड पर मुस्लिम युवक ने हिन्दू समाज के युवाओ के साथ सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर विरोध जताया। सड़क पर पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा भी लिखा है। #शनिवार रात में मुस्लिम समाज के युवक रफीक शाह उर्फ लल्ला ने अपने हिन्दू दोस्तो के साथ यहां सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाया। आम वाहन चालक भी इसके ऊपर से गुजर कर पाकिस्तानी हरकत पर अपना मौन रोष जताते दिख रहे हैं। रफीक ने बताया कि आतंकवादियों ने जिस तरह धर्म पूछकर हत्या की वह बेहद निंदनीय कृत्य है। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही सरकार पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाएं की पूरी दुनिया देखते रह जाए। #सोमेश्वर चौराहे पर भी बनाया झंडा, उधर आज दोपहर में यहां सोमेश्वर चौराहे पर भी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान का झंडा बीच सड़क पर बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। लोगो मे पाकिस्तान के खिलाफ काफी आक्रोश देखा जा रहा है।