A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सिकंदराराऊ (हसायन) 27 अप्रैल ।

    सिकंदराराऊ (हसायन) 27 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मथुरा-बरेली राजमार्ग पर ग्राम पंचायत बस्तोई के अड्डा राजवाहे के पास एक युवक को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कौडर जहांगीरपुर निवासी प्रकाश पुत्र यशपाल सिंह अपनी मोटरसाइकिल को सड़क के दूसरे किनारे खड़ा कर पास की दुकान से सामान लेने गया था। सामान लेकर लौटते समय जैसे ही वह सड़क पार कर रहा था, तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर इकट्ठा हो गए। हालांकि, किसी भी दुकानदार ने वाहन चालक या वाहन नंबर के बारे में जानकारी देने से परहेज किया। सूचना मिलने पर सलेमपुर चौकी प्रभारी धीरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एम्बुलेंस (108 सेवा) के माध्यम से उपचार के लिए सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सकों ने प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश जारी है।सिकंदराराऊ (हसायन) 27 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मथुरा-बरेली राजमार्ग पर ग्राम पंचायत बस्तोई के अड्डा राजवाहे के पास एक युवक को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कौडर जहांगीरपुर निवासी प्रकाश पुत्र यशपाल सिंह अपनी मोटरसाइकिल को सड़क के दूसरे किनारे खड़ा कर पास की दुकान से सामान लेने गया था। सामान लेकर लौटते समय जैसे ही वह सड़क पार कर रहा था, तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर इकट्ठा हो गए। हालांकि, किसी भी दुकानदार ने वाहन चालक या वाहन नंबर के बारे में जानकारी देने से परहेज किया। सूचना मिलने पर सलेमपुर चौकी प्रभारी धीरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एम्बुलेंस (108 सेवा) के माध्यम से उपचार के लिए सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सकों ने प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश जारी है।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!