A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सदर विधायक जी द्वारा किया गया शिलंन्याश, जल्द होगा रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में आवासीय हास्टल का निर्माण कार्य प्रारम्भ।

Screenshot 20250428 200435

 

बांदा

सदर विधायक जी द्वारा किया गया शिलंन्याश, जल्द होगा रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में आवासीय हास्टल का निर्माण कार्य प्रारम्भ।

आज सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी के कर कमलो द्वारा जनपद बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में बी0एस0सी0 नर्सिंग के छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु आवासीय हास्टल का शिलंन्याश किया गया। इस योजना के अन्तर्गत तीन खण्डीय भवन का निर्माण किया जायेगा तथा इस भवन की क्षमता 100 बेडेड हास्टल की होगी। मा0 उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी द्वारा इस परियोजना के लिये 906.21 लाख रू0 की धनराशि स्वीकृत की गयी है एवं स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष 453.105 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी हैं। मा0 सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्य नाथ जी एवं मा0 उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये बताया गया कि इस परियोजना के पूर्ण होने से रानी दुर्गावती मेडिकल कलेज से बी0एस0सी0 नर्सिंग का कोर्स करने वाले दूर-दराज के छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण स्थान कालेज कैम्पस में ही उपलब्ध हो सकेगा। भवन निर्माण के अलावा इस परियोजना के अन्तर्गत सी0सी0रोड, इण्टर लाकिंग टाइल्स, रेन वाटर हार्वेटिंग, ट्रान्सफार्मर, सी0सी0टी0वी0, हार्टी कल्चर एवं प्लान्टेशन वर्क तथा फायर फाइटिंग आदि का कार्य भी करवाया जायेगा। स्वीकृत परियोजना की कार्यदायी संस्था यू0पी0 पोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0 निर्माण इकाई-13, बांदा होगी। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मालती गुप्ता बासू जी, रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज कें प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार कौशल जी, यू0पी0पी0सी0एल0 के परियोजना प्रबन्धक श्री अमर सिंह राठौर जी, अवर अभियन्ता श्री मौर्या जी, विधायक प्रतिनिधि श्री रजत सेठ जी, नगर पालिका चेयमैन प्रतिनिधि श्री अंकित बासू जी, सभासद आशीष गुप्ता जी सहित समस्त कार्यकर्तागण व मेडिकल कालेज स्टाफ उपस्थित रहें।

बाइट (रजत सेठ)

Back to top button
error: Content is protected !!