
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पहलगांव मे 22 अप्रैल 2025 आतंकी हमले को लेकर मंगलवार को एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इंटेलिजेंस एजेंसी के अनुसार पहलगांव आतंकी हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का पूर्व एसएसजी कमांडर हाशिम मूसा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूसा अभी लश्कर ए तैयबा के लिए काम कर रहा है। मूसा ने गांदरबल के गगनगीर मे अक्टूबर 2024 मे हमले को भी अंजाम दिया था। जिसमे कई मजदूर और एक स्थानीय चिकित्सक की मौत हो गई थी। प्राप्त जानकारी अनुसार लश्कर ने ही मूसा को जम्मू-कश्मीर हमले को अंजाम देने के लिए भेजा था। प्राप्त जानकारी अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से अपील की है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाये जाने का आग्रह किया है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगांव मे आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना भी लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। लगातार पांचवे दिन पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर फायरिंग की।