
अपर निदेशक चिकित्सा झाँसी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा का औचक निरीक्षण।।

रामपुरा, जालौन अपर निदेशक चिकित्सा झाँसी डॉ सुमन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालौन एनडी शर्मा के साथ शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शुक्रवार को अपर निदेशक डॉ सुमन डॉक्टरों के पैनल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा पहुँचकर मरीजो को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। अपर निदेशक ने अस्पताल पहुँचकर सर्वप्रथम ओपीडी रजिस्टर देखा व ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से मरीजों को देने वाली दवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अस्पताल के प्रशव कक्ष में पहुँचकर प्रसूताओं से बात कर उनका स्वास्थ्य जाना तथा अस्पताल में किसी भी प्रकार की परेशानी से संबंधित जानकारी ली। अस्पताल में रखी एक्सरे मशीन को देखा तथा एक्सरे मशीन को ऑपरेटर करने वाले कर्मचारी से सवाल जवाब भी किये। वही अस्पताल की सफाई की व्यवस्था को जाँचा। निरीक्षण में साथ आये मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडी शर्मा ने अस्पताल कीऔर अधिक साफ सफाई एवं मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरोल का भी औचक निरीक्षण किया जिसमें सभी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला पड़ा हुआ मिला जिससे अपर निदेशक ने समस्त स्टाफ के साथ कड़ी कार्यवाही करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए ।वही चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप राजपूत ने डॉक्टरों को रहने के लिए आवासों को पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों से निवेदन किया। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जल्द से जल्द आवास पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
उक्त निरीक्षण में अपर निदेशक झाँसी डॉ सुमन, संयुक्त निदेशक डॉ जय प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडी शर्मा, डीपीएम डॉ प्रेम प्रताप, डीसीपीएम डॉ धर्मेंद्र, रविदास आदि सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप राजपूत,बीपीएम शिवकुमार, बीसीपीएम विनय कुमार चतुर्वेदी आदि सहित अस्पताल का स्टॉफ़ मौजूद रहा।






