
बिहार सरकार के खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में राज्य में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित खेल आयोजन 4 से 15 मई 2025 के बीच गया, पटना, नालंदा (राजगीर), बेगूसराय और भागलपुर—इन पांच जिलों में आयोजित किया जाएगा।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन में गया पुलिस के द्वारा इस आयोजन की सफलता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। इसी क्रम में, आज दिनांक 02.05.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक ने बिपार्ड, गया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेल आयोजन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से बनाए गए अस्थायी थाना का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। इस अस्थायी थाने का मुख्य उद्देश्य खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में आने वाले अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों को त्वरित, प्रभावी और सुदृढ़ सुरक्षा सेवाएं प्रदान करना है। इसके माध्यम से बेहतर भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे खेल आयोजन के दौरान अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों को निर्बाध और सुरक्षित अनुभव प्राप्त होगा।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़







