

प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 03.05.2025
थाना गोला पुलिस द्वारा, दुर्गा माता की प्रतिमा खण्डित किये जाने की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अशोक कुमार गौतम को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गोला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-277/25 धारा 298 बीएनएस में वांछित अभियुक्त अशोक कुमार गौतम पुत्र मूलचन्द्र उर्फ मुल्लू नि0 बहारगंज थाना गोला जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-28.04.25 को थाना गोला क्षेत्रान्तर्गत बहारगंज में दुर्गा माता की प्रतिमा खण्डित करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 277/25 धारा 298 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त घटना से गांव व आस-पास के क्षेत्र के जनमानस में तनाव व्याप्त होने के कारण साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सघन सुरागरसी/पतारसी करते हुए घटना कारित करने वाले एक व्यक्ति अशोक कुमार गौतम पुत्र मूलचन्द्र उर्फ मुल्लू नि0 बहारगंज थाना गोला जनपद खीरी का नाम प्रकाश मे आया। अशोक कुमार गौतम उपरोक्त शराबी एवं आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिसके द्वारा शराब के नशे मे रात्रि में मन्दिर मे जाकर दुर्गा माता की प्रतिमा को खण्डित कर दिया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अशोक कुमार गौतम पुत्र मूलचन्द्र उर्फ मुल्लू नि0 बहारगंज थाना गोला जनपद खीरी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-नि0अ0 रवीन्द्र कुमार पाण्डेय
2- व0उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह
3-उ0नि0 अरविन्द कुमार मौर्य
4-उ0नि0 राजीव कुमार शुक्ला
5-का0 ओम असीम यादव
6- का0 वीरेन्द्र कुमार
7-का0 भरत कुमार
8-का0 शिवचन्द्र यादव






