A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

समाधान शिविर: ग्राम पंचायत मिसदा में और नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला में 05 मई को होगा आयोजित

  🙏जिला ब्यूरो चीफ सुखदेव आजाद🙏
         जांजगीर-चांपा 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में आमजनता को उनकी समस्या, शिकायत और मांग के निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए 05 मई से 31 मई 2025 तक जिले में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर अंतर्गत 05 मई 2025 को जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत मिसदा के मिनी स्टेडियम में और नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के सांस्कृतिक भवन सी-मार्ट के पीछे, ठा. छेदीलाल बैरिस्टर भवन केरा रोड में शिविर आयोजित किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!