A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

*इंडियन मेडिकल एसोशिएसन ने अवैध और मानक विहीन अस्पतालों पर की कार्यवाह

इंडियन मेडिकल एसोशिएसन ने अवैध और मानक विहीन अस्पतालों पर की कार्यवाही की मांग

इन अस्पतालों में जाने वाले डॉक्टरों पर भी होगी कड़ी कार्यवाही

इटावा:- इंडियन मेडिकल एसोशिएसन की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आईएमए भवन में आयोजित किया गया

आईएमए इटावा के अध्यक्ष डॉ डी के डूबे ने कहा अवैध और मानक विहीन अस्पतालों पर कार्यवाही के लिए चलेगा अभियान, ऐसे अस्पतालों की वजह से क्वालीफाइड डॉक्टरों की हो रही बदनामी

पूर्व अध्यक्ष डॉ एस सी गुप्ता ने कहा कि अवैध अस्पतालों पर कार्यवाही के लिए प्लान तैयार है, उन्होंने कहा कि वार्ड बॉय, एम्बुलेंस संचालक इत्यादि ऐसे लोग जो डॉक्टर नहीं वो अस्पताल चला रहे है, ऐसे अस्पतालों से जनता दूर रहे

डॉ संजीव यादव ने कहा कि छोला छाप डॉक्टरों की वजह से आए दिन अस्पतालों में मरीजों की जान जाती है इसकी वजह से डॉक्टर आज भगवान से लुटेरा बन गया है

सरकार रोज नए मेडिकल कॉलेज खोल कर नए डॉक्टर पैदा कर रही है जबकि सरकार को अच्छे डॉक्टरों बनाने पर ध्यान देना चाहिए, सरकार क्वांटिटी पर काम कर रही है जबकि क्वालिटी पर काम करना चाहिए, नए की जगह पुराने मेडिकल कॉलेजों में सुविधाएं देनी चाहिए

डॉ एम एम पालीवाल ने कहा कि सरकार ने मेडिकल कॉलेज का भी राजनीतीकरण कर दिया है, सरकार सैकड़ों मेडिकल कॉलेज खोल कर डॉक्टर नहीं कचरा निकाल रही है जो कि सही से स्पेलिंग भी नहीं लिख पाते

आईएमए की नव गठित कार्यकारिणी में प्रेसिडेंट डॉ डी के दुबे, वाइस प्रेसिडेंट डॉ संजीव कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ ममता सिंह को चुना गया, डॉ हिमांशु कुमार को जनरल सेक्रेट्री चुना गया है और डॉ रामकांत रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ बी के गुप्ता, डॉ मनोहर सिंघल, डॉ आनंद कुशवाह, डॉ एम एल वाजपेई, डॉ श्रीनाथ महरोत्रा, डॉ आई के शर्मा, डॉ पीसी पांडे, डॉ ए एन शाक्य समेत जिले भर के वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
IMG 20250505 145439
*संवाददाता, दीपेश गौतम

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!