A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनरामगढ़लाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसरायकेलास्थानीय समाचार

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई, हालत नाजुक

नगरउंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत कोलझिकी गांव में मंगलवार को एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से जिले के नगरउंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत कोलझिकी गांव में मंगलवार को एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।Screenshot 20250506 144005

गढ़वा जिले के नगरउंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलझिकी गांव में मंगलवार को एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

युवक की पहचान बुधन साव के 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है।IMG 20250210 WA01452 1

घटना के संबंध में रंजन के पिता बुधन साथ ने बताया कि गांव के ही नारायण प्रजापति के पुत्र वकील प्रजापति ने उनकी पुत्री की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसी बात को लेकर रंजन मंगलवार सुबह वकील प्रजापति से बातचीत व समझाने गया था। बातचीत के दौरान दोनों में बहस हो गई। इसी बीच वकील ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रंजन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने घायल रंजन को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर रेफर कर दिया। वहां रंजन का इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल है।

Back to top button
error: Content is protected !!