A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

पलामू- पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में चैंबर्स ऑफ कॉमर्स से जुड़े विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीष्मा रमेशन ने की। बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक और जनहित से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा हुई। *पुलिस द्वारा निर्देश:* सभी दुकानदारों से आग्रह किया गया कि वे अपनी दुकानों में हाई डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाएं, जिनमें कम से कम 15–20 दिनों का रिकॉर्डिंग बैकअप हो। इससे किसी भी आपराधिक घटना की जांच में त्वरित सहायता मिलेगी। *कारोबारी संगठनों द्वारा पुलिस को दिए गए प्रमुख सुझाव:* * गांधी उद्यान व कोयल नदी किनारे शाम 5 से रात 10 बजे तक पुलिस बल की तैनाती। * कोयल-शाहपुर ब्रिज पर जाम से निजात हेतु ट्रैफिक फोर्स की मांग। * वाहन जांच के दौरान ऑन स्पॉट चालान की व्यवस्था।

पलामू- पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में चैंबर्स ऑफ कॉमर्स से जुड़े विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीष्मा रमेशन ने की। बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक और जनहित से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा हुई।

 

पुलिस द्वारा निर्देश:

 

सभी दुकानदारों से आग्रह किया गया कि वे अपनी दुकानों में हाई डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाएं, जिनमें कम से कम 15–20 दिनों का रिकॉर्डिंग बैकअप हो। इससे किसी भी आपराधिक घटना की जांच में त्वरित सहायता मिलेगी।

 

 

कारोबारी संगठनों द्वारा पुलिस को दिए गए प्रमुख सुझाव:

 

  • गांधी उद्यान व कोयल नदी किनारे शाम 5 से रात 10 बजे तक पुलिस बल की तैनाती।

 

  • कोयल-शाहपुर ब्रिज पर जाम से निजात हेतु ट्रैफिक फोर्स की मांग।

 

  • वाहन जांच के दौरान ऑन स्पॉट चालान की व्यवस्था।

 

  • शहर के चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नलों को चालू करने की जरूरत।

 

  • ज़ेब्रा क्रॉसिंग चिन्हित करने की मांग।

 

  • भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के लिए समय निर्धारण।

 

  • खाद्य व सब्जी गाड़ियों को बाजार समिति परिसर तक सीमित करने का सुझाव।

 

  • ट्रैफिक पुलिस के लिए माइक युक्त वाहन की मांग।

 

  • अग्निशमन वाहनों की संख्या व ऊंचाई बढ़ाने की जरूरत, तथा मासिक मॉक ड्रिल आयोजित करने का सुझाव।

 

 

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कहा:

“कारोबारियों द्वारा दिए गए सभी सुझाव अत्यंत सराहनीय हैं। इन सभी बिंदुओं पर विभागीय स्तर पर गहनता से चर्चा की जाएगी और जल्द से जल्द इन पर अमल किया जाएगा।”

 

इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों को यह भी भरोसा दिलाया कि यदि किसी प्रकार की रंगदारी या धमकी की शिकायत होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद, शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार सहित 44 से अधिक कारोबारी एवं चैंबर प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!