A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

बांदा परिवहन एवं यातायात विभाग ने अभियान चला कर लगभग एक सैकड़ा वाहनों का किया चालान ।

Screenshot 20250507 064941

बांदा परिवहन एवं यातायात विभाग ने अभियान चला कर लगभग एक सैकड़ा वाहनों का किया चालान ।

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा0 ,पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल के निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज,ए आरटीओ प्रशासन शंकर जी सिंह,सीओ यातायात श्री के. के. त्रिपाठी, पीटीओ रामसुमेर यादव,यातायात प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा अभियान के तहत जजी तिराहे पर परिवहन विभाग,यातायात,पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दोपहिया वाहनों पर हेलमेट ना लगाना, ट्रिपल सवारी, मोबाइल ईयर फोन पर बात करना,चार पहिया वाहनों पर शीट बेल्ट का प्रयोग ना करना, चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म का चढ़ा होना आदि सभी यातायात सुरक्षा के साधनों, मानकों का प्रयोग न किए जाने के तहत सघन अभियान चलाकर पीटीओ राम सुमेर यादव के द्वारा लगभग 90 दो पहिया वाहनों का चालान एवं 07 चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट ना लगाए होने पर चालान किया गया।

बता दे की जिलाधिकारी महोदया श्री मति जे०रीभाoके द्वारा विगत दिनों जनपद बांदा में यातायात सुरक्षा को लेकर सभी विभागों के के साथ एक आवश्यक बैठक आहुत की गई थी जिसमें सभी विभागों को बताया गया था कि कोई भी दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के ऑफिसों के मुख्य गेटों से प्रवेश न करने पाएं अगर पाए जाते हैं तो उनकी चालानी कार्यवाही अवश्य की जाए एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाए ताकि दुर्घटना में कमी लाने का संकल्प पूरा हो सके इसी अनुपालन में प्रतिदिन प्रशासन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है और निरंतर चलाया जाता रहेगा परिवहन,यातायात, पुलिस विभाग आप सभी वाहन चालकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करें जागरूक हो और लोगों को भी जागरूक करने का कार्य करें ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए और आप सभी अपना सफर सुरक्षित कर अपने घरों, कार्य क्षेत्रो पर सकुशल वापस आ जा सकें । क्योंकि घर पर आपके बच्चे, परिवार आपका इंतजार कर रहे हैं।

यातायात परिवहन विभाग का यही है नारा:

सुरक्षित हो परिवार तुम्हारा

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!