A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादबोकारोमनोरंजनलाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाज और राजनीतिसमाज और श्रमिक अधिकारसरायकेलास्थानीय समाचार

अबुआ आवास योजना में अनियमितता और मुखिया पति पर गंभीर आरोप

सगमा प्रखंड के सोनडीहा पंचायत में अबुआ आवास योजना में भारी गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा बंशीधर नगर से:सगमा प्रखंड के सोनडीहा पंचायत में अबुआ आवास योजना में भारी गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को सोनडीहा ग्राम के ग्रामीणों ने एसडीओ को आवेदन देकर अबुआ आवास योजना में अनियमितता और मुखिया पति पर आवास योजना में तीस तीस हजार रुपए लेने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।IMG 20250506 WA0046

एसडीओ ने ग्रामीणों को दो दिनों के अंदर मामले की जांच स्वयं कर कारवाई करने का आश्वासन दिया है। दिए आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि अबुआ आवास योजना के लाभुक दुलारी देवी पति रविन्द्र राम, अनीता देवी पति अजय राम, विजय राम, विश्वनाथ राम हरिहर राम से मुखिया पति हनुमंत कुमार यादव द्वारा आवास योजना में पैसा डलवाने के एवज में अधिकारियों को देने के नाम पर पैसा लिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि आर्थिक स्थिति सही नहीं रहने पर मवेशी बेच कर पैसा मुखिया पति को दिए है ऐसे में अभी तक आवास योजना का पैसा नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जब इस मामले में मुखिया पति द्वारा पैसा वापस करने से इनकार कर दिया। दिए आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में जिले के उपायुक्त और प्रखंड के बीडीओ को आवेदन देकर मामले की जांच कर पैसा वापस कराने की मांग किया गया लेकिन अब तक कोई कारवाई नहीं किया गया। आवेदन देने वालो में दुलारी देवी, अनीता देवी, अजय राम ,हरिहर राम , विश्वनाथ राम ,विजय राम,राजनाथ राम सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!