
दरभंगा, 07 मई 2025:
श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा की ओर से 10 मई 2025 (शनिवार) को एक विशेष जॉब कैम्प का आयोजन मनीगाछी प्रखंड कार्यालय परिसर में किया जाएगा। इस Job Camp in Darbhanga का संचालन LIC of India द्वारा किया जा रहा है।
यह जॉब कैम्प सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें बीमा सखी (Insurance Sakhi) के कुल 25 पदों पर सीधी बहाली के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।
पात्रता क्या है?
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास महिलाएं
आयु सीमा: अधिकतम 60 वर्ष
वेतनमान: ₹7000 प्रति माह + इंसेंटिव
आवश्यक दस्तावेज़:
बायोडाटा
10वीं की मार्कशीट
5 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड, पैन कार्ड
अन्य जरूरी प्रमाणपत्र की छायाप्रति
निबंधन कैसे करें?
इस जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर या दरभंगा नियोजनालय कार्यालय में जाकर पंजीकरण (Registration) कराना आवश्यक है।
यह पूरा प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है, और इच्छुक महिला अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार से जुड़ें।
“महिलाओं के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है, जहां कम योग्यता में भी गरिमा पूर्ण कार्य और स्थिर आय सुनिश्चित की जा रही है।”




















