
✍️अजीत मिश्रा(खोजी)✍️
।।बस्ती-यूपी।।
मानव तस्करी करने वालों का शिकार तो नहीं हो रहे अचानक गायब होने वाले
हर्रैया थाना क्षेत्र से अचानक गायब होने वालों की लगातार बढ़ रही संख्या। अब हर्रैया थाना क्षेत्र के खम्हारिया सुजात के शैलेन्द्र कुमार सिंह हुए गायब। पूर्व में संतराम हुआ गायब पुलिस को बैंक बैलेंस की चिंता खोजने की कहां फुर्सत। उधर पोल्ट्री फार्म से गायब दुर्गा सिंह का आज तक पुलिस नहीं लगा पाई पता। आरोपी से लेकर सबकुछ जानने के बाद भी नहीं की कार्यवाही पुलिस पर संदेह।
।।वॉयस रिकॉर्डिंग के साथ दो लोगों का बताया नाम फिर भी नहीं हुई कार्यवाही।।
महीनो बीत गए फिर भी हर्रेया पुलिस नहीं कर सकी दुर्गा सिंह की बरामदगी। कुछ दिन पहले एक लड़की भी गायब कागजी घोड़ा दौड़ा पुलिस ने किया इतिश्री। दो मई को हर्रेया पहुंचने की बात बता शिवेंद्र पाण्डेय हो गया गायब फोन भी बंद।
SHO को लाभ मिल जाए तो फर्जी FIR से लेकर कुछ भी करने को रहते तैयार। लोगों की माने तो SHO TD सिंह बिना लाभ नहीं करने वाले कोई भी काम।
।। बस्ती जिले के हर्रेया थाना का कारनामा।।