A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

09 मई को दोपहर 02 बजे सत्याग्रही किसान, किसान नेता जुटेंगे श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी में- किसान मोर्चा

09 मई को दोपहर 02 बजे सत्याग्रही किसान, किसान नेता जुटेंगे श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी में- किसान मोर्चा

           प्रेस विज्ञप्ति 
       महासमुंद जिला, छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर (छ.ग.)
मो. 98271-50001
जिला- कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद(छ.ग.)
मो.9009087379

09 मई को दोपहर 02 बजे सत्याग्रही किसान, किसान नेता जुटेंगे श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी में- किसान मोर्चा

महासमुंद 8 मई 2025। अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट, पावर प्लांट,फेरो एलायंस प्लांट,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसान आंदोलन का विस्तार जन समर्थन से मशाल जुलूस पदयात्रा के साथ मुख्यमंत्री का जिले आगमन पर लोकतांत्रिक विरोध का कार्ययोजना के लिए 09 मई 2025 को दोपहर 02 बजे खैरझिटी श्रीराम जानकी मंदिर में जुटेंगे किसान। जिसके के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनिल दुबे होंगे। अध्यक्षता प्रसिद्ध रामायणी कलाकार नंदकुमार साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के संस्थापक राज्य आंदोलनकारी दाऊ जी पी चंद्राकर, प्रदेश किसान नेता वेगेन्द्र सोनवेर,छन्नूलाल साहू होंगे।बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रम की होगी घोषणा।(1) अवैध पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट, पावर प्लांट,फेरो एलायंस, सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है जिसे बंद कराने।(2) माननीय उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत, शासकीय भूमि,काबिल कास्त भूमि, नेशनल हाईवे की भूमि,किसानों की भूमि खाली करना होगा।(3) अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण पर राज्य सरकार कार्यवाही कर करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कारखाना को कराए बंद। इस पर ग्राम पंचायतें भी प्रस्ताव पास करें।(4) कानूनन अवैध करणी कृपा उद्योग को बंद कराने।(5) क्षेत्र में बेमौसम बारिश,ओला गिरने से किसानों का फसल,सब्जी बुरी तरह नुकसान हुआ है जिसका लागत के अनुसार उचित मुआवजा दिए जाने। (6) 28 फरवरी किसान ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसे व्यवस्था बनाकर ट्रैक्टर जप्ती किसानों की गिरफ्तारी कर लोकतंत्र की हत्या करने वाले जिला प्रशासन पर कार्यवाही कराने।उपरोक्त सभी बिंदुओं पर चर्चा कर आंदोलन का विस्तार करने जन समर्थन से मशाल जुलूस, पदयात्रा कर जिलाधीश कार्यालय महासमुंद किसान महिला किसान छात्र मजदूर पहुंचेंगे। इसके लिए रूप रेखा बनाई जाएगी।

अशोक कश्यप
जिला संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी
मो.9009087379

Vande Bharat live tv news,Nagpur 
            Editor 
 Indian council of Press,Nagpur 
          Journalist 
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat 
no.201,Harmony emporise Payal - 
pallavi society new  Manish Nagar- 
Somalwada-440015
Back to top button
error: Content is protected !!