A2Z सभी खबर सभी जिले की

लापता युवक का शव कुए में उतराता पाया गया। शव देखते ही घरवालो में मचा कोहराम । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ।

बांदा

लापता युवक का शव कुए में उतराता पाया गया। शव देखते ही घरवालो में मचा कोहराम । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ।

गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी 42 वर्षीय रामचंद्र पुत्र गोविद प्रसाद ट्रैक्टर चलाता था। वह दो दिन पहले ट्रैक्टर चलाने जाने की बात कर निकल गया। देर शाम तक जब वह घर नही लौटा तो परिजनो ने उसकी खोजबीन किया। लेकिन उसका कुछ पता नही चला। शुक्रवार की शाम गांव के बच्चे गेंद खेल रहे थे। तभी गेद कुए में जा गिरी। बच्चो ने कुछ में झांक कर देखा तो शव उतारा रहा था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुए से बाहर निकाला।मौके पर पहंुचे घरवालो ने शव की शिनाख्त किया। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के साले संदीप ने बताया कि कि उसका जीजा ट्रैक्टर चलाता था। ट्रैक्टर चलाने जाने की बात कर घर से निकला था। अशंका जताई है कि पैर फिसल जाने से कुए के अंदर जा गिरा। जिससे उसकी मौेके पर मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी ज्ञान देवी के अलावा तीन पुत्र एक पुत्री छोड़ गया है। थानाघ्यक्ष गिरवां सीपी तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया कुए मे गिरने से मौत होना प्रतीत हो रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!