A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

विद्युत करंट लगने से एक किशोर की हुई मौत

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त जानकारी के अनुसार हिदायतुला हामिद हुसैन नामक किशोर का बकरियों के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ते समय में विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार यह दुर्घटना कल शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब का है। मृतक किशोर हिदायतुला हामिद हुसैन का घर यशोधरानगर पुलिस थाना अंतर्गत लालझणडा चौक पर है। दुर्घटना कल सुबह कामठीरोड प्रधानमंत्री आवास के नजदीक हुई। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक किशोर कल शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे के दौरान कामठीरोड ऑटोमोटिव चौक के नजदीक एक पीपल के पेड़ पर चढ़कर अपनी बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ने का काम कर रहा था। पत्तियां तोड़ते वक्त पीपल पेड़ के ऊपर गए हुए विद्युत तार के संपर्क मे उसका हाथ आ जाने से उसे विद्युत करंट लग गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी अनुसार यशोधरा नगर पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!