
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 12 मई 2025
महिला संवाद: आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त मंच
महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं को आकांक्षाओं को साझा करने का प्रभावी मंच बन गया है। इस कार्यक्रम में महिलाएं अपनी स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान की बात कर रही हैं। 18 अप्रैल से महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से प्रतिदिन सभी प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में वीडियो महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की जा रही है, जिससे ग्रामीण महिलाएं जागरूक और उत्साहित हो रही हैं। साथ ही, वे अपने अनुभवों को भी खुलकर व्यक्त कर रही हैं। इन कार्यक्रमों में दहेज प्रथा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक शपथ दिलाई जा रही है, साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण और घरेलू हिंसा के उन्मूलन के प्रति संकल्प लिया जा रहा है।
महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जहाँ वे अपनी आकांक्षाओं को खुलकर साझा कर रही हैं। वे स्थानीय समस्याओं—नाली एवं जल निकासी की व्यवस्था, नल-जल और सड़कों की मरम्मत, सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय की स्थापना, विद्यालयों की उपलब्धता एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी, रोजगार के स्थानीय अवसर, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन में वृद्धि आदि—पर चर्चा कर रही हैं। इस पहल से महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़






