
राजा भैया ने किया रामलला का दर्शन पूजन
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#अयोध्या।
======= जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या ने बुधवार को परिवार के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन किया।
सुबह यहां पहुंचे राजा भैय्या का श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र के महासचिव चंपत राय व सदस्य डा अनिल मिश्रा ने स्वागत किया।
इस दौरान राजा भैया ने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। इस मौके पर उनकी पार्टी के जिला अध्यक्ष जीडी सिंह भी मौजूद रहे।